27 सितंबर: जन्मजयंती हिंदुत्व की महानतम विभूति, धर्मजागरण के सूत्रधार श्रीरामलोक वासी श्रद्धेय अशोक सिंहल जी.. जो आजीवन समर्पित रहे अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए
श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन के दौरान जिनकी हुंकार से रामभक्तों के हृदय हर्षित हो जाते थे, वे श्री अशोक सिंहल संन्यासी भी थे और योद्धा भी, पर वे स्वयं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक प्रचारक ही मानते थे. उनका जन्म आश्विन कृष्ण पंचमी (27 सितम्बर, 1926) को आगरा (उ.प्र.) में हुआ.