राजनीति के मैदान में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष टक्कर देने योग्य नहीं - दिनेश लाल यादव निरहुआ
आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के काफी लंबे समय के बाद जनपद आगमन पर जगह जगह कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया तो वहीं पहलवान चौराहे पर पार्टी के पिछड़ा वर्ग मीडिया प्रभारी द्वारा दिनेश लाल यादव को स्मृतिचिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया।