यूपी:नड्डा का अखिलेश पर निशाना वैक्सीन से डरने वाले प्रदेश क्या चलाएंगे..
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को लखनऊ में बिना नाम लिए कोरोना नियंत्रण के मुद्दे पर अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि कुछ लोग कहते रहे कि वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। यह बीजेपी की वैक्सीन है। ऐसा कर उन्होंने लोगों को भ्रमित किया। ये नेताओं की सोच दर्शाता है।