*भाजपा ने फूंका डोटासरा का पुतला, तहसील तक निकाला पैदल मार्च*
आरएएस भर्ती परीक्षा में शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा के रिश्तेदारों के समान 80 अंक आने का मामला अभी शांत नहीं हो पाया है। भाजपा व भाजयुमो के साथ धरियावद ओर लाखेश्वर मंडल के कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में धरियावद बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया। पंचायत समिति धरियावद से कार्यकर्ता ने हाथों में तख्तियां लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरियावद बस स्टैंड तक पहुंचे।