पांच पूर्व मुख्य इंजीनियरों सहित 32 टेक्नोक्रेट भाजपा में शामिल हुए
पांच पूर्व मुख्य इंजीनियरों सहित 32 टेक्नोक्रेट भाजपा में शामिल हुए
नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी की देशहित की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जन कल्याणकारी और विकास की नीतियों से प्रभावित होकर आज दिल्ली सरकार, दिल्ली विकास प्राधिकरण, नगर निगम और नई दिल्ली नगर पालिका से सेवानिवृत 32 इंजीनियरों ने भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने इन सभी को पार्टी में शामिल करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि देश और समाज के हित में सभी पार्टी की नीतियों के अनुरुप जनसेवा करेंगे।