रामायण और महाभारत के बाद दूरदर्शन पर अब धार्मिक सीरियल श्रीकृष्णा का री- टेलीकास्ट
दर्शकों की मांग पर दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत का री- टेलीकास्ट किया गया है। जिससे दूरदर्शन की टीआरपी में काफी उछाल आया है । रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामायण टीआरपी में सबसे ऊपर बना हुआ है और सभी लोगों के द्वारा इस धार्मिक सीरियल को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके बाद दूरदर्शन ने धार्मिक सीरियल श्रीकृष्णा का री- टेलीकास्ट करने का निर्णय किया है। दूरदर्शन और प्रसार भारती ने ट्वीट में लिखा है कि दर्शकों के लिए खुशखबरी। जल्द ही शुरु होगा "श्रीकृष्णा'।