कोरोना योद्धाओ को 10 हजार जोड़ी जूते देंगी प्रियंका चोपड़ा.
पूरे विश्व में कोरोना वायरस का कहर मचा हुआ है। भारत में भी इस वायरस से 20 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस मुश्किल घड़ी में स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस और जरूरी सरकारी सेवाएं लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने स्वास्थ्य कर्मियों को 10 हजार जोड़ी जूते देने का निर्णय किया है।