देरसबेर हो गया निगम, मंडल के लिए नामों का ऐलान, महंत रामसुंदर दास को गौ सेवा का ज़िम्मा, इन्हें भी मिली ज़िम्मेदारी
छत्तीसगढ़ में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अब संसदीय सचिवों के बाद निगम मंडल आयोग के पदाधिकारियों के नाम का ऐलान भी कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनुमोदन के पश्चात राज्य शासन द्वारा विभिन्न आयोगों, निगम-मण्डलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। सूची के अनुसार देवेन्द्र बहादुर को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।