रवींद्र नारायण सिंह बने विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष
अस्थि सर्जन एवं पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर रवींद्र नारायण सिंह को शनिवार को विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) का नया अध्यक्ष चुना गया. बिहार से ताल्लुक रखनेवाले सिंह अब तक संगठन के उपाध्यक्ष थे. उन्हें चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 2010 में पद्मश्री मिला था, जो देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है.