काव्य रंग, कुवैत में बसे भारतीय साहित्यकारों के संग
साहित्य से जुड़े देश के विभिन्न प्रान्तों के भारतीय मूल के लोग साहित्य मंच कुवैत के माध्यम से कुवैत में अपनी संस्कृति संस्कार और भाषा की निरन्तरता व संचार को बनाए रखने के लिए कृत संकल्प है। हिमाचल प्रदेश भाषा, कला एवं संस्कृति अकादमी के साहित्य कला संवाद की 443वीं कड़ी (काव्य रंग कुवैत में भारतीय साहित्यकारों के संग) कवि सम्मेलन कार्यक्रम का संचालन करते हुए डाॅ राधिका गुलेरी ने यह विचार व्यक्त किए। उल्लेखनीय है कि साहित्य कला संवाद की इस कड़ी में कुवैत में रह रहे भारतीय मूल के लोगों ने हिन्दी साहित्य और कविता के माध्यम से कार्यक्रम में शिरकत की।