दिल्ली प्रदेश भाजपा ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ वन नेशन वन राशन कार्ड लागू न करने पर किया विरोध प्रर्दशन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में आज दिल्ली में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना को लागू न करने के खिलाफ पार्टी ने शाहदरा चैक टैक्सी स्टैंड के सामने केजरीवाल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, विधायक जितेंद्र महाजन सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में राशन वितरण करने वाले दुकानदारों ने भाग लिया और केजरीवाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।