अंतराष्ट्रीय योग दिवस: झारखंड के सभी जेलों में होगा योग का अभ्यास, तैयारियां पूरी.
झारखंड के सभी जेलों में होगा योग का अभ्यास, तैयारियां पूरी. बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार, रांची समेत राज्य के अन्य जेलों के बंदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को ऑनलाइन योग करेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। शुक्रवार को रांची, देवघर एवं धनबाद के जेलों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़कर योगाभ्यास कराया गया।