दिल्ली में ऑक्सीजन का गंभीर संकट, केंद्र सरकार दिल्ली को तत्काल ऑक्सीजन उपलब्ध कराए, कुछ अस्पतालों में कुछ ही घंटे के लिए ऑक्सीजन बचे हैं- अरविंद केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कोरोना के वर्तमान हालातों पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन का गंभीर संकट बना हुआ है। मैं पुनः केंद्र सरकार से आग्रह करता हूं कि वह दिल्ली को तत्काल ऑक्सीजन उपलब्ध कराए। कुछ अस्पतालों में कुछ ही घंटे के लिए ऑक्सीजन बचे हैं। सीएम ने आगे कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। हम केंद्र सरकार से भी लगातार बात कर रहे हैं। दिल्ली में बड़े स्तर पर ऑक्सीजन बेड्स बढ़ाने का काम भी जारी है।