मानसून : झारखंड में आज मानसून ने दिया दस्तक, जमकर शुरू हुई बारिश
रांची में मानसून की बारिश आज से शुरू हो गयी है, राज्य के संताल परगना क्षेत्र में आज से मानसून के बादल गहराने की संभावना है। इस दिन शाम से इन इलाकों में बारिश होने की संभावना जाहिर की गई है। 12 जून को पूरे राज्य में बादल छाएंगे और बारिश होगी। अगले 24 घंटों के दौरान मानसून के ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम समेत पूर्वोत्तर राज्यों में प्रवेश करने का पूर्वानुमान है।