सतर्कता: टिड्डी दल के हमले की आशंका को देखते हुए उप विकास आयुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षत़ा में बैठक आयोजित
टिड्डी दल के हमले की आशंका को देखते हुए आज दिनांक 06 जून 2020 को उप विकास आयुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में विकास भवन, रांची साभगार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, बुंडू, जिला कृषि पदाधिकारी, रांची, वन प्रमंडल पदाधिकारी, ज़िला उद्यान पदाधिकारी, ज़िला स्तरीय अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी, ज़िला जनसम्पर्क पदाधिकरी, कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी, प्रधान सह वरीय वैज्ञानिक, दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र, मोरहाबादी रांची उपास्थित थे।