रांची नगर निगम की उपेक्षा को ले कर, रांची की महापौर आशा लकड़ा और सरकार के बीच जारी है शीतयुद्ध!
रांची नगर निगम की महापौर आशा लकडा और सरकार के बीच जारी है शीतयुद्ध, मेयर ने प्रेस बयान जारी कर रांची डीसी पर भी निशाना साधा है. मेयर ने कहा है कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए निर्धारित और उल्लेखित जिला आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत राँची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने हमेशा निगम को दरकिनार किया है।