पुलिस ने गांजा तस्कर को पकड़ने में सफलता पाई।
छिंदवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक श्री विवेक अग्रवाल तथा अति. पुलिस अधीक्षक संजीव उइके के निर्देशानुसार sdop परासिया श्री अनिल शुक्ला तथा थाना प्रभारी परासिया श्री सुमेर सिंह जगेत के नेतृत्व में पुलिस चौकी न्यूटन थाना परासिया द्वारा वार्ड न. 12 न्यूटन के निक्की उर्फ़ शेख नाजिम उम्र 30 वर्ष को अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 570 ग्राम कुल कीमती 4500/- रूपये के साथ पकड़ा गया जिसपर अपराध पंजीबद्ध कर नियमानुसार कार्यवाही की गई |