लखनऊ की महिला पार्षदों के मन की बात मेयर संयुक्ता भाटिया के साथ...
लखनऊ नगर निगम में मेयर संयुक्ता भाटिया की अध्यक्षता में लखनऊ की सभी महिला पार्षदों ने अंतरराष्ट्रीय विश्व महिला दिवस पर अनौपचारिक महिला सदन का गठन किया, जिसमें सभी महिला पार्षदों ने अपने मन की बात स्पष्ट रूप में रखी, नगर निगम से सवालों के जवाब मांगे जिसमें महिलाओं की ज्यादातर समस्याओं मे पानी, बिजली, लड़कियों की सुरक्षा, सफ़ाई अहम मुद्दा था।