किन्नर समाज ने राम मंदिर के लिए दिया एक लाख 11 हजार का सहयोग
राम मंदिर निर्माण में समाज का कोई भी अंग पीछे नहीं रहना चाहता। श्री राम मंदिर निधि समर्पण अभियान का आज आखिरी दिन है।लेकिन अभियान के अंतिम चरण में राम भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। 27 फरवरी को अभियान का समापन है। राम भक्तों की टोली शुक्रवार को शक्तिनगर राम मंदिर के पास किन्नर समाज की बस्ती में पहुंची। किन्नर समाज ने निधि समर्पण में एक लाख 11 हजार रुपये की राशि का योगदान दिया। उधर, संजय ग्राम में राम भक्तों ने निधि समर्पण की अलख जगाने के लिए शोभायात्रा निकाली।