अमित भारद्वाज बने हरियाणा प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन गुरुग्राम के जिला प्रधान
गुरुवार को गोपी कृष्णा वाटिका हैली मंडी में हरियाणा प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन गुरुग्राम के राज्य प्रधान हरिओम राठी की अध्यक्षता में चतर सिंह जिला प्रधान फरीदाबाद धर्मेन्द्र यादव जिला प्रधान रेवाड़ी ने गुरुग्राम की जिला कार्यकारिणी का चुनाव सैकड़ों प्राथमिक शिक्षकों की मौजूदगी में करवाया।सभी उपस्थिति अध्यापकों ने सर्वसम्मति से अमित भारद्वाज को जिला प्रधान रणबीर सिंह को जिला महा सचिव प्रीतम सिंह को कोषाध्यक्ष वीरबाला को महिला विंग वरिष्ठ उप प्रधान देवेन्द्र सांगवान को वरिष्ठ उप प्रधान बलजीत यादव को जिला उप प्रधान जितेन्द्र कुमार को उप प्रधान सुनील अग्रवाल को उप प्रधान बनाया।