सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए, किन चीजों का करें सेवन

शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग, किडनी को माना जाता है। किडनी ही हमारे शरीर के विषाक्त पदार्थ को साफ करता है। इसलिए इसकी देखरेख करना बहुत जरूरी होता है। डॉक्टर विशेषज्ञों के अनुसार किडनी पर खान पान का बुरा असर पड़ता है। इससे किडनी में स्टोन से लेकर कैंसर जैसे बीमारी भी हो सकती है इसलिए हमें हमेशा हेल्दी खाने का सेवन करना चाहिए। साथ ही कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो किडनी के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वे पदार्थ

Mchavhanke
  • Nov 16 2021 11:12AM

फूलगोभी का सेवन

 किडनी के लिए फूलगोभी बहुत ही फायदेमंद होती है क्योंकि इसमें विटामिन-सी, फोलेट और फाइबर का अच्छा स्रोत होता है। यह इंडोल्स, ग्लूकोसिनोलेट्स और थियोसायनेट्स से भी भरपूर होती है।

शिमला मिर्च का सेवन
हम अपने खाने में अगर शिमला मिर्च को शामिल करते हैं तो यह किडनी के लिए बेहद लाभदायक होता है। इसका नियमित सेवन करने से किडनी ठीक रहती है क्योंकि शिमला मिर्च में एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है और इसमें विटामिन-सी भी अधिक मात्रा में मौजूद होता हैं।

पालक के सेवन से फायदा
पालक भी किडनी के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है साथ ही यह आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें विटामिन ए, सी, के, आयरन, मैग्नीशियम और फोलेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

लहसुन का सेवन
लहसुन का सेवन हमारे लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है क्योंकि लहसुन में सोडियम, पोटेशियम और फास्फोरस की मात्रा कम होती है। जिसके कारण किडनी में होने वाली बीमारियों से बचाता है।
 
0 Comments

संबंधि‍त ख़बरें

अभी अभी