सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

तालिबान के कब्ज़े में अफ़ग़ानिस्तान की रणनीतिक सीमा को वापस लेने का अफ़ग़ान सरकार का दावा

पाकिस्तान से लगती सीमाएं, जिनपर बुधवार को तालिबान ने अपना वर्चस्व स्थापित कर लिया था, अफ़ग़ानिस्तान की सेना ने तालिबान के कब्जे से वापस ले ली हैं। हालांकि अफगानिस्तान सरकार के इस अधिकारी के दावे को निर्रथक बताते हुए तालिबान के प्रवक्ता जबीहउल्लाह मुजाहिद ने कहा है, "यह केवल प्रचार है और काबुल प्रशासन द्वारा एक निराधार दावा है। सीमा की चौकियां हमारे लड़ाकों के कब्जे में हैं।"

Mchavhanke
  • Jul 16 2021 3:33PM

अफगानिस्तान के दक्षिणी कंधार प्रांत में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी द्वारा जारी बयान में कहा गया, "हमारे सैनिकों ने बुधवार रात ही कुछ घंटों के भीतर इस क्षेत्र के मुख्य बाजार, कस्टम के दफ्तर और अन्य सरकारी संस्थानों को तालिबान के कब्जे से वापस ले लिया है।" उन्होंने चेतावनी दी कि खतरा अधिक बना हुआ है क्योंकि तालिबान लड़ाकों की संख्या क्षेत्र में अफ़ग़ान सुरक्षा बलों से अधिक है।
बता दें कि बुधवार को पाकिस्तान के साथ अफ़ग़ानिस्तान की दूसरी सबसे महत्वपूर्ण सीमा 'स्पिन बोलडक चमन सीमा' को तालिबान के लड़ाकों ने अपने कब्ज़े में ले लिया था। यही क्षेत्र राजधानी काबुल की सरकार के सबसे अधिक राजस्व प्राप्ति का साधन है। 
नागरिकों की न्यूनतम हानि का लक्ष्य रखते हुए मोर्चे में जुटे सैनिकों ने उस इलाके से तालिबान के लड़ाकों को हटाने का अभियान चलाया। वहीं तालिबान के प्रवक्ता जबीहउल्लाह मुजाहिद ने कहा, "सीमा की चौकियां हमारे लड़ाकों के कब्जे में हैं।"

 तालिबान और सरकारी बलों के बीच संघर्ष ने विभत्स रूप ले लिया है।
सुरक्षा में अवनति के साथ, राजनयिक प्रयासों ने प्रतिद्वंद्वी अफ़ग़ान पक्षों को वार्ता में संघर्ष पर विराम चिन्ह लगाने की दिशा में आगे बढ़ने पर ध्यान केंद्रित किया है जो वे कतर में देरी से कर रहे हैं।
0 Comments

संबंधि‍त ख़बरें

अभी अभी