सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Uttarakhand Election 2022: भाजपा उत्तराखंड के उम्मीदवारों की सूची जारी... पुष्कर सिंह धामी खटीमा से होंगे उम्मीदवार

बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

Prem Kashyap Mishra
  • Jan 20 2022 2:19PM

उत्तराखंड में भाजपा ने अपना चुनावी बिगुल बजा दिया है। आपको  बता दें आज भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए है। शेष सीटों पर दोबारा मंथन के बाद अगले प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हो सकती है।

विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की इस लिस्ट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी नाम है। धामी को खटिमा सीट से पार्टी से चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, सुबोध उनियाल को नरेन्द्र नगर, प्रीतम सिंह पंवार को धनौल्टी, गणेश जोशी को मसूरी, मदन कौशिक को हरिद्वार, श्रीनगर से धन सिंह रावत, चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज को टिकट दिया गया है। 

डीडीहाट से बिशन सिंह, चुफालगदरपुर से अरविन्द पांडेय, सितारगंज से सौरभ बहुगुणा, हरिद्वार ग्रामीण से स्वामी यतीश्वरानंद, पुरोला से राजकुमार, रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी, बद्रीनाथ से महेंद्र भट्ट, लालकुआं से नवीन दुम्का, कालाढूंगी से बंशीधर भगत, ज्वालापुर से सुरेश राठौर, रुड़की से प्रदीप बत्रा, रानीपुर भेल से आदेश चौहान, खानपुर से प्रणव सिंह चैंपियन, रामनगर से दीवान सिंह बिष्ट, देवप्रयाग से विनोद कण्डारी, सहसपुर से सहदेव सिंह पुण्डीर, धर्मपुर से विनोद चमोली, रायपुर से  उमेश शर्मा काऊ को पार्टी ने मैदान में उतारा है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार