सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

बिसोखर गांव के कुछ हिस्से को नगरपालिका मोदीनगर में जोडने के बाद वार्ड का नाम रखा गया श्याम सिंह विहार वार्ड के लोगों में खुशी की लहर

1960 की एतिहासिक बिल्डिंग के नाम पर रखा गया नाम

जितेन्द्र कुमार ठाकुर संवाददाता मोदीनगर
  • Sep 21 2022 11:13AM
मोदीनगर:: नगरपालिका द्वारा अभी कुछ समय पहले क्षेत्र के तकरीबन 7 गांवो को नगरपालिका में जोड़ा है। जिस में से एक बिसोखर गांव हैं। बिसोखर गांव के कुछ हिस्से को नगरपालिका में जोडने के बाद नए नाम से श्याम सिंह विहार वार्ड बनाया गया है। अब आप को बताते हैं कि इस वार्ड का नाम श्याम सिंह विहार वार्ड आखिरकार क्यों रखा गया है। इस की एक बड़ी वजह यह है मानी जा रही है। कि गंदे नाले पर मोदीनगर की मशहूर बहूमंजिला बिल्डिंग थी। जिसका नाम श्याम सिंह बिल्डिंग था। और यह बिल्डिंग 1960 में चौधरी श्याम सिंह के द्वारा बनाई गई थी। और अभी कुछ समय पहले इस बिल्डिंग की हालत जर्जर होने के कारण इस को गिरा दिया गया था। बिल्डिंग गिरने के बाद, इलाके के लोगों को बहुत दुख था। और लोगों का कहना था कि यह श्याम सिंह बिल्डिंग मोदीनगर की एक बहुत बड़ी पहचान थी। और लोगों को ऐसा महसूस हुआ कि अब यह नाम कहीं गुम हो जाएगा। लेकिन जैसे ही लोगों को जानकारी हुई की। बिसोखर का गांव का कुछ हिस्सा नगरपालिका में जोड़कर नए वार्ड का नाम श्याम सिंह विहार वार्ड रखा गया है। यह सुनते ही लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहां के लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा यह एक बहुत ही अच्छा व बहुत ही सुंदर निर्णय है। जो इस नए वार्ड का नाम श्याम सिंह बिल्डिंग के नाम पर रखा गया है।लोगों ने कहा सरकार ने इस वार्ड का नाम श्याम सिंह विहार वार्ड रख कर श्याम सिंह बिल्डिंग का नाम गुम होने से बचा लिया है। जिसके लिए सरकार बधाई की पात्र हैं। वहीं बिल्डिंग के मालिक अंकुर नेहरा का कहना है कि उन्हें यह जानकर बहुत खुशी और गर्व की अनुभूति हुई है कि उनके पूर्वज स्व चौधरी श्याम सिंह के नाम पर वार्ड का नाम रखा गया है। विकास कार्य को आगे बढ़ाते हुए श्याम सिंह बिल्डिंग स्थान पर नया व्यावसायिक केंद्र बनाकर क्षेत्र के विकास में भागीदारी देंगे। वहीं बिसोखर के लोगों में भी नगरपालिका से काफी उम्मीदें हैं। और वो आने वाले समय में, वार्ड के विकास की बेहतर उम्मीद रखते हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार