सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Raghopur Chunav Result: राघोपुर में तेजस्वी यादव आगे, रुझानों में पूर्ण बहुमत

इस सीट पर राजद के सीएम पद के प्रत्याशी तेजस्वी यादव, भारतीय जनता पार्टी के सतीश कमार, लोजपा के राकेश रोशन चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Abhishek Lohia
  • Nov 10 2020 9:00AM
बिहार की राघोपुर विधानसभा सीट पर मतों की गिनती शुरू हो गई है। इस सीट पर राजद के सीएम पद के प्रत्याशी तेजस्वी यादव, भारतीय जनता पार्टी के सतीश कमार, लोजपा के राकेश रोशन चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। तेजस्वी यादव इस सीट पर पिछले चुनाव में भी जीते थे। इस वक्त उन्होंने शुरुआती बढ़त बना ली है।

पिछले चुनाव परिणामों पर एक नजर

साल 2015 में राघोपुर सीट पर तेजस्वी को जीत हासिल हुई थी। राघोपुर में तेजस्वी को 91,236 वोट मिले थे जबकि भाजपा के सतीश कुमार को 68,503 वोट मिले थे। पिछले चुनाव में राजद को जदयू का समर्थन था। जबकि इस बार भाजपा और जदयू साथ में हैं। साल 2010 में इस सीट पर जदयू के टिकट पर सतीश कुमार ने लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी को हराया था। उन्होंने 13 हजार वोटों से राबड़ी को हराया था। राघोपुर सीट राजद का गढ़ मानी जाती है। साल 1995 में इस सीट पर लालू यादव ने 54 हजार वोटों से जीत दर्ज की था। साल 2000 में लालू यादव यहां से जीते। फरवरी 2005 और अक्टूबर 2005 में राघोपुर सीट पर लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने चुनाव में जीत दर्ज की।

तीन चरणों में हुआ बिहार का चुनाव

आपको बता दें कि बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में तीन चरणों में हुए मतदान के बाद जारी हुए ज्यादातर एग्जिट पोल्स में महागठबंधन को बढ़त दिखाई गई है। बिहार में मतों की 38 जिला मुख्यालय में मतगणना के लिए 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।
बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, पूर्वी चंपारण, सीवान, बेगूसराय और गया में तीन-तीन, नालंदा, बांका, पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगा, गोपालगंज, सहरसा में दो-दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। 55 मतगणना केंद्रों में 414 हॉल बनाए गए हैं।

बिहार की 243 सीटों में कुल 3,734 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मतदान के बाद आए एक्जिेट पोल में राजद नेतृत्व महागठबंधन और भाजपा नेतृत्व राजग में कड़ी टक्कर के संकेत दिए गए हैं। बिहार में तीन चरणों 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान का हुआ था।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार