सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

​कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का TV ​पर दिखने का उत्साह, आपस में की धक्का मुक्की... सोशल मीडिया पर हुआ विडियो वायरल

जिसके बाद लोगों ने माजक बनाना शुरु कर दिया। जिसके बाद जिलाध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने इसका विरोध करने लगे। विरोध के बाद दोनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ गई कि अन्य कार्यकर्ताओं को बीच बचाव करना पड़ा उसके बाद ही मामला शांत हुआ।

Aarti Dixit
  • Aug 11 2022 3:58PM

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का नसीब काफी समय से खराब चल रहा है। इसी दौरान बिहार के छपरा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में आपस में नोक-झोक और धक्का मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल विडियो छपरा के नगरपालिका चौक का बताया जा रहा है।

आपको बता दें कि, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को मीडिया के कैमरे के सामने आने का भूत इतना सवार हुआ कि दोनों आपस में ही उलझने लगे। जैसे मानों कोई लंगर बंट रहा हो। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने आपस में ही खींचातान शुरू कर दी।

इस प्रकार की पद यात्रा का विडियो लोगों ने मीडिया पर अलग-अलग कैप्शन के साथ ट्रोल करना शुरु कर दिया है। विवाद जिलाध्यक्ष कामेश्वर सिंह विद्वान और कांग्रेस नेता सुबास राय या झारिमन राय के बीच का बताया जा रहा है।

दरअसल, बुधवार को कांग्रेस नेताओं द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों की याद में पद यात्रा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसकी पद यात्रा रैली निकाली जा रही थी। उसी दौरान छपरा के बीचो-बीच नगरपालिका चौक पर प्रथम राष्ट्रपति के मूर्ति पर मालार्पण हुआ।

जिसके बाद लोगों ने माजक बनाना शुरु कर दिया। जिसके बाद जिलाध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने इसका विरोध करने लगे। विरोध के बाद दोनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ गई कि अन्य कार्यकर्ताओं को बीच बचाव करना पड़ा उसके बाद ही मामला शांत हुआ।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार