सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक राशि वालों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी सूर्य देवता की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

Rashmi Singh
  • Apr 30 2025 9:27AM

बुधवार का दिन भगवान गणेश की समर्पित होता है। बुधवार के दिन बुध ग्रह को अनुकूल बनाने और गणेशजी की कृपा पाने के लिए हरी मूंग का दान करें, बप्पा को दूर्वा चढ़ाएं। ऐसा करने पर बुद्धि, विद्या में वृद्धि होती है. वाणी में निखार आता है। शुभ कार्य बिना किसी अड़चन के पूरे होते हैं, स्वास्थ लाभ मिलता है। 

मेष (Aries)- शोभन, सर्वार्थ सिद्धि, गजकेसरी योग बनने से व्यापार में आय के नए स्रोत मिलेंगे। अगर आपके दोस्तों से कोई मनमुटाव था तो उसे दूर कर दोस्ती फिर से शुरू करें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।

वृष (Taurus)- मन शांत और प्रफुल्लित रहेगा। कार्यस्थल पर आप अपने करियर को लेकर जल्दबाजी में कुछ गलत कर सकते हैं, धैर्य रखें। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में किसी पर ताना नहीं मारना चाहिए, अन्यथा वहां से भी आपको कड़ी प्रतिक्रिया मिलेगी। अगर आप शॉपिंग करने की सोच रहे थे तो दिन बहुत बढ़िया है, साथ ही जीवनसाथी के लिए कोई उपहार भी जरूर खरीदें।

मिथुन (Gemini)- नए संपर्क आपके काम में बाधा डालेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ दिक्कतें आएंगी। सामाजिक स्तर पर अज्ञानता के कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं। अज्ञानता और लालच दुनिया में दुख के दो कारण हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन आपके अनुकूल नहीं रहेगा।

कर्क (Cancer)- अपनी आय बढ़ाने का प्रयास करें। ऐसा कोई काम न करें जो आपके संस्कारों से बाहर हो। संस्कारवान व्यक्ति को हर जगह सम्मान मिलता है। व्यापार में लाभ पाने के लिए आपको अपने विचारों में सुधार करना होगा।

सिंह (Leo)- नौकरी में कुछ बदलाव लाभकारी रहेंगे। संतान की चाहत रखने वाले नवविवाहित जोड़ों को नन्हे मेहमान के आगमन के संकेत मिल सकते हैं, जिसे जानकर परिवार की खुशियां बढ़ेंगी। कारोबार का ग्राफ बढ़ेगा।

कन्या (Virgo)- आध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। कार्यस्थल पर आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, जो आपको सभी से आगे रखेगी। टीम में काम करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी और लक्ष्य भी जल्दी और सफलतापूर्वक पूरे होंगे।

तुला (Libra)- मायके में किसी से वाद-विवाद हो सकता है। परिवार में आपकी बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा सकता है। व्यापार में प्रतिस्पर्धियों की वृद्धि के कारण आपको संघर्ष का सामना करना पड़ेगा। संघर्ष और धैर्य के साथ अच्छे समय का इंतजार करें। व्यापारियों को ऐसी चीजों से दूर रहना चाहिए जो उनकी साख को कम कर सकती हैं।

वृश्चिक (Scorpio)- जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। शोभन, सर्वार्थ सिद्धि, गजकेसरी योग बनने से कार्यस्थल पर उच्च पद प्राप्ति के प्रयासों में सफलता मिलेगी। परिवार में बच्चों की शरारतें आपको बचपन की याद दिलाएंगी।

धनु (Sagittarius)- मानसिक तनाव हो सकता है। कार्यस्थल पर किसी और की गलती के बारे में अपने सीनियर को बताने का समय सही नहीं है, आपको सही समय का इंतजार करना चाहिए। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को उन कार्यों को पूरा करने के लिए कई कठिनाइयों से गुजरना पड़ेगा जो अब तक आसानी से पूरे हो रहे थे।

मकर (Capricorn)- अचानक धन लाभ होगा। प्रेम और दाम्पत्य जीवन में रोमांस और उत्साह में दिन बीतेगा। व्यापारियों की बात करें तो व्यापार को और आगे बढ़ाने की योजना बनाएं। स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या से राहत महसूस करेंगे।

कुंभ (Aquarius)-  घर में किसी महिला का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रेम और दाम्पत्य जीवन में किसी बात पर विवाद हो सकता है जिससे रिश्तों में खटास आ सकती है। व्यापार में आपके खास कर्मचारी बाजार में आपकी आलोचना करते रहेंगे और आपको नुकसान पहुंचाएंगे, जिससे आप तनाव में रहेंगे, आपको सही समय का इंतजार करना चाहिए।

मीन (Pisces)- शोभन, सर्वार्थ सिद्धि, गजकेसरी योग बनने से आपको व्यापार में लाभ तो मिलेगा ही साथ ही नई जिम्मेदारियां भी मिलेंगी। आपको अपने परिवार के सदस्यों के प्रति समर्पण की भावना रखनी होगी, वहीं दूसरों के साथ अच्छा तालमेल लाभ दिलाएगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार