सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

देवेन भारती बने मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर, 26/11 जांच में निभाई थी अहम भूमिका

देवेन भारती बने मुंबई के नए पुलिस आयुक्त

Rashmi Singh
  • Apr 30 2025 5:21PM

मुंबई पुलिस को नया नेतृत्व मिल गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी देवेन भारती को शहर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे मुंबई में विशेष पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यरत थे।

देवेन भारती 1994 बैच के आईपीएस अफसर हैं और उन्हें कानून-व्यवस्था संभालने का गहरा अनुभव है। वे सबसे लंबे समय तक 'संयुक्त पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर)' के पद पर कार्य करने वाले अधिकारी भी रह चुके हैं, जो उनकी रणनीतिक सोच और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।

अब तक मुंबई के पुलिस आयुक्त रहे विवेक फनसालकर का कार्यकाल पूरा हो चुका है। उनके सम्मान में परंपरागत गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और एक अनूठी परंपरा के तहत खुली जीप में उन्हें पुलिस मुख्यालय से विदा किया गया। वे जुलाई 2022 से इस पद पर तैनात थे।

देवेन भारती की जड़ें बिहार के दरभंगा जिले में हैं। उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से शिक्षा प्राप्त की है। अपने तीन दशक लंबे करियर में उन्होंने मुंबई पुलिस के कई महत्वपूर्ण विभागों में सेवा दी है, जिनमें डीसीपी (क्राइम ब्रांच), एडिशनल कमिश्नर और लॉ एंड ऑर्डर प्रमुख शामिल हैं।

बता दें कि देवेन भारती को 2008 के 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की जांच में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही वे महाराष्ट्र एटीएस का नेतृत्व भी कर चुके हैं। उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उन्हें 2023 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार