सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

90 साल की उम्र में अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन... इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट ने फैंस की आंखें कीं नम

Anil Kapoor Mother Death: कपूर परिवार में मातम... निर्मल कपूर जाते-जाते छोड़ गईं एक यादगार इंस्टाग्राम तस्वीर

Ravi Rohan
  • May 3 2025 1:56PM

भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित कपूर परिवार में आज गहरा शोक छाया हुआ है। अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां और इस फिल्मी वंश की आधारशिला निर्मल कपूर ने 90 वर्ष की उम्र में शुक्रवार (2 मई 2025) को अंतिम सांस ली। लंबे समय से उम्रजनित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहीं निर्मल जी अब इस संसार से विदा हो चुकी हैं, लेकिन उनके पीछे छूट गई है यादों की एक अनमोल विरासत।

निर्मल कपूर सिर्फ एक मां नहीं थीं, बल्कि इस पूरे परिवार की संस्कारों की वाहक और भावनात्मक रीढ़ थीं। जहां एक ओर बॉलीवुड में ग्लैमर और भागमभाग दिखती है, वहीं निर्मल कपूर जैसी शख्सियतें परिवार को जोड़े रखने वाली अदृश्य शक्ति होती हैं।

हालांकि निर्मल कपूर तकनीक से दूर रहीं, लेकिन इंस्टाग्राम पर उनकी कुछ चुनिंदा पोस्ट आज भी उनकी सादगी और परिवार के प्रति प्रेम को दर्शाती हैं। वर्ष 2016 में इंस्टाग्राम पर आए निर्मल जी ने बेहद कम, लेकिन दिल को छू लेने वाली 7 पोस्ट शेयर की थीं। एक वीडियो में वो अपने स्टाफ के साथ 'बनाना वॉलनट केक' बनाती दिख रही थीं- यही था उनका प्रेम, जो हर रिश्ते में स्वाद घोलता था।

उनकी आखिरी पोस्ट 14 जनवरी 2020 की थी, जिसमें ब्लैक ड्रेस में उनकी एक तस्वीर इंटरनेट पर अब वायरल हो रही है। पोती सोनम कपूर ने इस फोटो पर हार्ट इमोजी के साथ भावुक टिप्पणी की थी।

 

कपूर परिवार की नींव बनकर रहीं निर्मल 

निर्मल कपूर के जाने से अनिल कपूर, बोनी कपूर, संजय कपूर, रीना कपूर और उनके पोते-पोतियों – अर्जुन, जाह्नवी, खुशी, सोनम, रिया, हर्षवर्धन, शनाया और मोहित – सभी टूटे हुए हैं। लेकिन उनका आदर्श, उनका संयम और परिवार के प्रति समर्पण अब भी इस खानदान के दिलों में जीवित रहेगा।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार