Bank Holidays in January 2021: अगले महीने यानी जनवरी 2021 में भारत में बैंक 14 दिनों के लिए बंद रहेंगे। जिसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ 4 रविवार और एक नेशनल हॉलिडे (national holiday) शामिल है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India -RBI) के मुताबिक, यह छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग हो सकती हैं। इसके साथ ही हर बैंक में अलग-अलग छुट्टी भी हो सकती है। लिहाजा ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि छुट्टी के पहले अपने सारे काम निपटा लें। बाद में किसी तरह की कठिनाइयों का सामना न करना पडे। मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग छुट्टियों के दौरान भी काम करते रहेंगे। वहीं अगर पूरे साल की बात की जाए तो सल भर में बैंकों की छुट्टियां 40 दिन की है।
जनवरी महीने में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद,
01 January 2021- नया साल (New Years Day)
03 January 2021- सप्ताहिक अवकाश रविवार (Weekly off - Sunday)
09 January 2021- दूसरा शनिवार (Second Saturday)
10 January 2021- सप्ताहिक अवकाश रविवार (Weekly off - Sunday)
17 January 2021- सप्ताहिक अवकाश रविवार (Weekly off - Sunday)
23 January 2021- चौथा शनिवार (Fourth Saturday)
24 January 2021- सप्ताहिक अवकाश रविवार (Weekly off - Sunday)
26 January 2021- गणतंत्र दिवस (Republic Day)
31 January 2021- सप्ताहिक अवकाश रविवार (Weekly off - Sunday)
क्षेत्रीय छुट्टियां
02 January 2021- नए साल का उत्सव (New Years celebration
14 January 2021- मकर संक्रांति/ पोंगल/ माघे संक्रांति (Makar Sankranti/Pongal/Maghe Sankranti)
15 January 2021- तिरुवल्लुवर दिवस, माघ बिहू और टुसू पूजा (Thiruvalluvar Day/Magh Bihu and Tusu Puja)
16 January 2021- उझावर थिरुनल (Uzhavar Thirunal)
23 January 2021- नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती (Birthday of Netaji Subhas Chandra Bose)
25 January 2021- इमोइनू इरतपा (Imoinu Iratpa)
26 January 2021- गान-नगाई Gaan-Ngai)
मिजोरम की राजधानी आईजोल (Aizawl ) में 2 और और 16 जनवरी को बैंक बंद रहेंगे। 14 जनवरी 2021 को अमहदाबाद, चेन्नई, गंगटोक और हैदराबाद में बैंक बंद रहेंगे।