सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

युवा लेखक प्रियेश सिंह को राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया

आपको बता दे कि युवा लेखक प्रियेश सिंह लगातार साहित्य के क्षेत्र मे अच्छा कार्य कर रहे हैं बिहार मे साहित्य के क्षेत्र मे योगदान के लिए उन्हें बिहार गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया गया था।

Krishna Acharya
  • Oct 11 2022 3:32PM
युवा लेखक प्रियेश सिंह को राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार 2022 से वर्थी वैलनेस फाउंडेशन ने सम्मानित किया । आपको बता दे कि युवा लेखक प्रियेश सिंह लगातार साहित्य के क्षेत्र मे अच्छा कार्य कर रहे हैं बिहार मे साहित्य के क्षेत्र मे योगदान के लिए उन्हें बिहार गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। प्रियेश सिंह की रचनाएं न्यूज पेपर और पत्रिका में प्रकाशित हो चुके है। इस अवसर पर प्रियेश सिंह ने कहा कि वो अपने आगामी पुस्तक की तैयारी में लगे हुए हैं जो दिसम्बर में प्रकाशित होंगी। इससे पहले प्रकाशित हो चुका इनका पुस्तक युवा परिवेश लोगों को बहुत पसंद आ रहा हैं। पुस्तक युवा परिवेश की रचना तू युवा है युवा बन के माध्यम से युवा वर्ग जागरूक हो रहे हैं। प्रियेश सिंह लगातार अपने साहित्य कार्यो को लेकर चर्चा में रहते हैं और उन्हें उनके साहित्य कार्यो को लेकर कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं वर्थी वैलनेस फाउंडेशन के संस्थापक मानसी बाजपेई ने बताया कि यह सम्मान प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने समाज मे वास्तविक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है। फाउंडेशन के सह-संस्थापक सौम्या बाजपेई के अनुसार राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार प्रतिवर्ष साहित्य, शिक्षा, विज्ञान और समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मानवतावादियों को सम्मानित करने का प्रयास है। फाउंडेशन के चयन समिति ने बताया कि प्रियेश सिंह (Priyesh Singh) को यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जा रहा है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार