पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हालत काफी नाजुक है। चेतन चौहान कोरोना संक्रमित है और उनका इलाज गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। चेतन चौहान की उम्र 72 वर्ष है। कोरोना संक्रमण के कारण चेतन चौहान की किडनी में इन्फेक्शन हो गया है जिसके कारण उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई। चेतन चौहान को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। चेतन चौहान 19 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाये गया था। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनका इलाज लखनऊ के PGI में चल रहा था। शुक्रवार को उन्हें किडनी और ब्लड प्रेशर की समस्याएं शुरू हो गईं। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। हालत में सुधार न होने पर उन्हें मेदांता, गुरुग्राम ले जाया गया जहां उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। उनकी कोरोना रिपोर्ट अभी भी पॉजिटिव आई है। चेतन चौहान के पास सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय हैं। मंत्रिमंडल में परिवर्तन होने से पहले वह योगी सरकार में खेल मंत्री भी रहे है।