सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

मेरठ: किसानों के बीच से योगी का विपक्ष पर करारा वार.. किसानों की तरक़्क़ी से हताश है कुछ लोग..

मेरठ में किसानों को संबोधित करते हुए सीएम योगी का विपक्ष पर जोरदार हमला, विपक्ष से नही देखी आ रही किसानों की तरक्‍की..

रजत के.मिश्र , Twitter - rajatkmishra1
  • Dec 13 2020 7:21PM

(इनपुट - अखिल तिवारी, लखनऊ)

देश में जारी कृषि आंदोलनों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। मेरठ में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी के उद्घाटन व विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों की जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने जनसभा में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोगों को किसानों की तरक्‍की नहीं देख सकते हैं। उनको परेशानी है कि वे किसान विकास क्‍यों कर रहा है। उनके पास पैसे कैसे आ रहे हैं। ये वही लोग हैं जो किसानों को भ्रम में डालकर आंदोलन करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आज मेरठ को  325 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात  दी। इस कार्यक्रम में योगी के साथ मंच पर भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद रहे।

विपक्ष किसानों की प्रगति से परेशान-

सीएम योगी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान आंदोलन के बहाने कुछ लोग उपद्रवियों को के रिहाई की मांग कर रहे हैं, उनकी यह मंशा कभी पूरी नहीं होगी। किसान आंदोलन  को समर्थन दे रहे विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। आज लोग इसलिए परेशान हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आगे ले जा रहे हैं। इसलिए षडयंत्र रच रहे हैं क्योंकि किसानों को आज गन्ना का भुगतान हो रहा है। किसानों के खाते में पैसा जा रहा है। किसानों के लिए फसल बीमा योजना के साथ कई कार्यक्रम आज चल रहे हैं। ये वही लोग हैं जो भारत से नफरत करते हैं और आज किसान आंदोलन की आड़ में एक बार फिर षडयंत्र रच रहे हैं।

अब मेरठ से दिल्ली दूर नहीं - योगी

सीएम योगी ने कहा कि मेरठ में मेट्रों की मांग उठ रही थी, जिसे केंद्र सरकार की मदद से लागू किया गया है। इसमें 32 हजार करोड़ का लागत से बन रही है। अब मेरठ से दिल्‍ली की राह आसान हो जाएगी। इसके साथ ही हमारी सरकार ने यहां गंग नहर के किनारे कांवड़ का एक अतिरिक्त लेन बनाने का निर्णय किया है और इसके लिए 600 करोड़ रुपये से अधिक की सहमति दी है। बनारस तक जाने के लिए गंगा एक्‍सप्रसवे का निर्माण किया जा रहा है। एक्‍सप्रेस वे का जिक्र करते हुए कहा कि मेरठ से दिल्‍ली तक जाने के लिए अब मात्र 45 मिनट ही समय लगेगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार