उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज अपने अधिकारियों के साथ की बैठक में इस बात के साफ निर्देश दिए है कि किसी भी श्रमिक/कामगार को अंतरराज्यीय अथवा अंतर्जनपदीय आवागमन में समस्या ना हो। जो जहां हैं, उसे वहीं से उनके गृह जनपद तक पहुंचाने की व्यवस्था को उस जिले के जिलाधिकारी सुनिश्चित करे।
आज टीम-11 की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी श्रमिको के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। पैदल अथवा दुपहिया वाहन से कोई भी श्रमिक कामगार ना चले। जो जहां हैं, वहीं उनके चेकअप, भोजन की व्यवस्था की जाए। जो श्रमिक स्वस्थ हो उन्हें पर्याप्त खाद्यान्न देकर घर तक होम क्वरंटाइन के लिए भेजें। हर कामगार श्रमिक के स्किल का डाटा बनाया जाए, जिससे क्वरंटाइनअवधि पूरा होने के बाद उसके अनुरूप उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। होम क्वरंटाइन के दौरान प्रत्येक श्रमिक कामगार को ₹1000 का भरण-पोषण भत्ता देने की व्यवस्था करने के निर्देश भी सीम योगी ने दिए है। गौरतलब है कि आज विभिन्न साधनों से तकरीबन 1 लाख लोग यूपी आ रहे हैं।
वही दूसरी तरफ प्रवासी श्रमिकों कामगारों के उत्तर प्रदेश आने का सिलसिला भी लगातार जारी है। आज भी 55 ट्रेनो के माध्यम से 75 हजार प्रवासी श्रमिक/कामगार और 25 हजार लोग अन्य साधनों से उत्तर प्रदेश आएंगे। पिछले 4 दिनों में 170 ट्रेनें उत्तर प्रदेश आई हैं जिसके माध्यम से करीब सवा दो लाख श्रमिक पहुंचे हैं। एक लाख से ज्यादा लोग अन्य साधनों से यूपी आए है, कुल मिलाकर अबतक 3 लाख लोगों को जांच के बाद होम क्वरंटाइन में खाद्यान्न देकर भेजा गया है।
रजत मिश्र, उत्तर प्रदेश
9125405958