सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ अरूणवीर को योगी सरकार का तोहफा

यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ अरूणवीर की कार्य कुशलता और ईमानदारी का इनाम योगी सरकार ने दिया है।

Anchal Yadav
  • Jul 8 2020 4:32PM
ग्रेटर नोएडा-यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ अरूणवीर की कार्य कुशलता और ईमानदारी का इनाम योगी सरकार ने दिया है। उनका सरकार ने एक साल के लिए एक्सटेंशन कर दिया है। डॉ अरूणवीर सिंह सीईओ यमुना अथॉरिटी और सीईओ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के पद पर एक साल तक काम करते रहेगे। यह बताना जरूरी है सीईओ डॉ अरूणवीर एक साल पहले रिटायर हो चुके है। लेकिन उनकी इमानदारी और कार्यकुशलता के साथ ही यमुना सिटी में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत दर्जनों प्रॉजेक्ट को पटरी पर लाने का इनाम मिला है। डॉ अरूणवीर सिंह ने उस समय यमुना अथॉरिटी का चार्ज संभाला था जब अथॉरिटी 3400 सौ करोड रूपये का कर्ज था। अथॉरिटी को नोएडा या ग्रेटर नोएडा में विलय करने की सरकार योजना बना रही थी। डॉ अरूणवीर सिंह ने चार्ज संभालते ही अथॉरिटी में लगे भ्रष्टाचार के दाग को मिटाने का काम किया। इसके बाद अथॉरिटी को धीरे-धीरे पटरी पर लाने लगे। यमुना अथॉरिटी का तीन हजार करोड का बैंक और नोएडा अथॉरिटी का कर्ज उतार दिया है। अगले एक साल में यमुना अथॉरिटी विकास के नोएडा-ग्रेटर नोएडा को पछाड देगी। डॉ अरूणवीर सिंह का एक साल एक्सटेंशन बढ़ने पर लोगों ने उन्हे बधाई दी है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार