सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

एक बार फिर से योगेंद्र शर्मा बने फोनरवा के अध्यक्ष

नोएडा की सबसे बड़ी संस्था फोनरवा के चुनाव में योगेंद्र शर्मा ने एनपी सिंह को 64 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया।

Anchal Yadav
  • Aug 2 2021 7:39PM

नोएडा की सबसे बड़ी संस्था  फोनरवा के चुनाव में योगेंद्र शर्मा ने एनपी सिंह को 64 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस चुनाव में सभी 21 पदों पर योगेंद्र शर्मा पैनल ने जीत दर्ज की है। शहर की आरडब्ल्यूए ने उनके नेतृत्व को स्वीकार किया है। योगेंद्र शर्मा पैनल की यह लगातार दूसरी जीत है।योगेंद्र शर्मा दूसरी बार फोनरवा के अध्यक्ष बने हैं। योगेंद्र शर्मा को 140 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंदी एनपी सिंह को 76 वोट मिले।

महासचिव पद पर केके जैन को 113 वोट मिले, जबकि सुखदेव शर्मा को 102 वोट मिले। इस तरह से केके जैन ने 11 वोटों से जीत हासिल की। योगेंद्र शर्मा इससे पहले 2019-21 के चुनाव में एनपी सिंह पैनल को हराकर अध्यक्ष बने थे।उस चुनाव में उन्होंने सुरेश तिवारी को हराकर एनपी सिंह के 12 साल के एकाधिकार को खत्म किया था। इस बार एनपी सिंह खुद चुनाव मैदान में उनके सामने थे, जिसमें उन्हें पराजय मिली है।

इसके अलावा योगेंद्र शर्मा पैनल ने सभी पदों पर जीत हासिल की है। जीत से उत्साहित योगेंद्र शर्मा अपनी टीम के सदस्यों और समर्थकों के साथ सेक्टर- 19 सनातन धर्म मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।सेक्टर- 52 के सामुदायिक केंद्र में बनाए गए मतदान स्थल पर सुबह 9:30 पर मतदान चुनाव अधिकारी रिटायर्ड कर्नल शशी वैद्य, असीम ठाकुराता, डीके खरबंदा, वीएस नगरकोटी और एमएम शर्मा की देखरेख में शुरू हुआ। कुल 220 मतदाताओं में से 216 ने वोट किया। निर्धारित समय दोपहर 1:30 बजे तक 4 आरडब्ल्यू अध्यक्ष और महासचिव वोट देने नहीं पहुंचे।

इसके बाद चुनाव अधिकारी रिटायर्ड कर्नल शशि वैद्य ने मतदान पूरा होने की घोषणा की। दोपहर 2:30 पर मतगणना शुरू हो गई। शुरुआती से ही योगेंद्र शर्मा पैनल के जीतने के आसार दिखने लगे। एनपी सिंह इस चुनाव में यह कहते हुए उतरे थे कि अब आगे कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन इमोशनल कार्ड को भी सभी आरडब्ल्यूए ने उन्हें समर्थन नहीं दिया। पूरे चुनाव के दौरान सभी आरडब्ल्यूए के लोग व स्थानीय मतदान स्थल पर विजेता की घोषणा होने तक डटे रहे।

फोनरवा चुनाव को लेकर शहर की आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों में उत्साह देखा गया। चुनाव स्थल पर सुबह से ही दोनों ही पैनल के लोग पहुंचने लगे। दोनों पैनल ने आमने सामने टेंट लगाकर मतदाताओं को वोट डालने में मदद करते दिखे। फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा बारिश के बावजूद लोगों को सहयोग करते नजर आए। उपाध्यक्ष पद पर खड़े पवन यादव ने सबसे पहले पहुंचकर अपना वोट डाला। वहीं, सेक्टर 11 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बीडी शर्मा वीलचेयर पर वोट डालने पहुंचे। चुनाव अधिकारी रिटायर्ड कर्नल शशि वैद्य ने योगेंद्र शर्मा पैनल के सभी प्रत्याशियों को मतगणना के बाद विजेता घोषित किया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार