सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

दिल्ली-एनसीआर में ठंड के कारण येलो अलर्ट जारी... यातायात पर पड़ा गहरा प्रभाव

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की सर्दी ने सताया हुआ है।

pragyashikha vashishtha
  • Dec 31 2023 11:02AM
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की सर्दी ने सताया हुआ है।  आपको बता दें कि साल 2023 का आज आखरी दिन है यानी की कल से एक नया दिन महीना और साल शुरू हो जाएगा। जिसमें लोगों को साल के आखिरी दिन शीतलहर की एक और सुबह का सामना करना पड़ा। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर देखन को मिल रहा है। यहां तापमान में गिरावट लगातार दर्ज की जा रही है। लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बता दें  कि कोहरे का असर  इतना है कि रेलवे और हवाई सेवाओं पर  भी गहरा असर डाल रहा है। कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। जिसमें  रेल और हवाई सेवाओं में देरी के वजह से यात्रियों को रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। आईएमडी ने कहा है कि जनवरी 2024 के पहले सप्ताह में पारा और गिर जाएगा, राष्ट्रीय राजधानी में सफदरजंग वेधशाला में तापमान 10 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

जानकरी है कि शनिवार को 30 ट्रेनें और 100 के करीब हवाई उड़ानों पर कोहरे का असर पड़ा। इसमें 20 अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी शामिल है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रह सकता है। सोमवार तक पारा गिरेगा, इसके बाद तापमान में बढ़त की उम्मीद है। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार