सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

गौतम बुद्ध नगर में विश्व महिला दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है

गौतमबुद्धनगर में प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। पूरे विश्व में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।

Anchal Yadav
  • Mar 2 2021 9:25PM
गौतमबुद्धनगर में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। पूरे विश्व में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। नोएडा के सामाजिक संगठन जनपद के बिसरख स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जन्मी नवजात बच्चियों के माता-पिता को प्रोत्साहन किट देकर सम्मानित किया है।
मार्च का महीना विशेष रूप से महिलाओं के प्रति समर्पित होता है। देश-विदेश में महिलाओं को लेकर कार्यक्रम संचालित किये जाते हैं, जिसका एकमात्र उद्देश्य जीवन में महिलाओं के महत्व को दर्शाना है। इस महीने को सामाजिक संस्थाओं ने महिलाओं को समर्पित करते हुए उनकी समस्याओं, उपलब्धियों, चुनौतियों और महत्व को लेकर कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है।
स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा सचिन्द्र मिश्रा ने इस अवसर कहा कि अब समय आ गया है कि बेटियों को लेकर लोग अपनी सोच में बदलाव लाएं। बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाएं और उन्हें उच्च शिक्षित करें। बेटियां बेटों से किसी भी रूप में कम नहीं हैं। इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डा सुनीता यादव, रणवीर चौधरी, नरेश वर्मा, विजय तंवर, अरविंद चौधरी, डा शर्मा और अनिल भाटी आदि मौजूद रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार