सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Gujarat की नमक फैक्ट्री में दीवार गिरने से दबे मजदूर जानिए पूरा मामला...

गुजरात की एक नमक फैक्ट्री में दीवार गिरने से हड़कंप मच गया। दीवार गिरने की वजह से 5 महिलाओं समात 12 मजदूरों की मौत हो गई। मामला गुजरात के मोरबी जिले के हलवद का है। जानकारी के अनुसार नमक कारखाने की दीवार गिरने से तकरीवन 30 मजदूरों की मौत हो गई।

Prem Kashyap Mishra
  • May 18 2022 4:46PM

गुजरात की एक नमक फैक्ट्री में दीवार गिरने से हड़कंप मच गया। दीवार गिरने की वजह से 5 महिलाओं समात 12 मजदूरों की मौत हो गई। मामला गुजरात के मोरबी जिले के हलवद का है। जानकारी के अनुसार नमक कारखाने की दीवार गिरने से तकरीवन 30 मजदूरों की मौत हो गई। जेसीबी मशीन की सहायता से मृतकों और घायलों को मलबे से निकाला गया। घायलों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। इनमें कईयों की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

हादसा होने से करीब आधा घंटे पहले तक यहां 40 से ज्यादा मजदूर नमक की पैकिंग कर कर रहे थे। खास बात ये थी कि आधिकतर मजदूर खाना खाने के ल्ए बाहर गए हुए थे। जिस कारण वे बच गए। जानकारी के अनुसार हादसा हलवद में  स्थित सागर सॉल्ट नाम की एक फैक्ट्री में जिस समय दीवार ढही, तब वहां करीब 30 मजदूर काम कर रहे थे। ऐसी भी जानकारी मिल रही है कि कुछ मजदूरों के बच्चे भी उनके साथ थे, जो हादसे का शिकार हो गए हैं। हालांकि, बच्चों के बारे में कंपनी से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भी बचाव अभियान शुरू किया। घटना के बाद स्थानीय विधायक और कई उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल, साफ तौर पर यह पता नहीं चल पाया है कि दीवार किस वजह से गिरी।


इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम ने अपने ट्वीट में कहा कि मोरबी में दीवार गिरने की घटना काफी दुख पहुंचाने वाली है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। पीएम ने हादसे में घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है। यहां तक की गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया है। और साथ ही मृतकों के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि देने का भी ऐलान किया है। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपए और उनका पूरा इलाज मुफ्त करवाए जाने की भी घोषणा की है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार