सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

शराबी पति देता था पत्नी को ताना...आहत महिला ने 5 बच्चियों संग दे दी ट्रेन से कटकर जान

बताया जा रहा है कि केजराम साहू शराब पीने का आदी था।

Yogesh Mishra
  • Jun 10 2021 12:32PM

 

छत्तीसगढ़ के महासमुंद से रूह कंपा देने वाली खबर सामने आयी। यहां एक महिला ने अपने पांच बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर जान दे दी है। बताया जा रहा है बुधवार की शाम को महिला का अपने पति के साथ विवाद हुआ था।

 

 



जानकारी के अनुसार गुरुवार को महासमुंद के बेमचा में सुबह की शुरुआत अन्य दिनों की तरह ही शुरू हुई थी। इसी बोच गांव के कुछ लोगों ने ट्रेन की पटरी में छत-विक्षप्त लाशें देख ली। इसके बाद गांव में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में पटरी के आसपास गांव वालों की भीड़ लग गई। इस बीच गांव वालों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस पहुंची तो देखा कि पटरी में एक महिला के अलावा पांच बच्चों की लाशें पड़ी है। कुछ देर के लिए तो पुलिस के जवान और अधिकारी भी सन्न रह गए।





शराब का आदी था पति
गांव वालों की पहचान पर ट्रेन से कटी लाशें केजराम साहू की पत्नी और उनके बच्चों की थी। इसके बाद तो गांव में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि केजराम साहू शराब पीने का आदी था। बुधवार की शाम की उसका खाने को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद महिला अपनी बच्चियों के साथ घर से निकल गयी। परिजनों का कहना है कि महिला और बच्चों की तलाश रातभर किया गया, लेकिन वो नहीं मिले। पुलिस में सूचना नहीं दी और आज सबकी लाश मिल गई।

 

 

 

इन लोगों की दर्दनाक मौत

 

1. श्रीमती उमा साहू पति केजउ राम साहू उम्र 45 वर्ष
2. अन्पूर्णा साहू पिता केजउ साहू उम्र 18 वर्ष
3. यशोदा साहू पिता -“-उम्र 16 वर्ष
4. भूमिका साहू पिता -“-उम्र 14 वर्ष
5. कुमकुम साहू पिता-“”- उम्र 12 वर्ष
6. तुलसी साहू पिता-“- उम्र 10 वर्ष

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार