सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Winter Session of Parliament 2021: कृषि कानून निरस्त बिल हुआ लोकसभा में पास.. जानिए क्या बोले राकेश टिकैत

लोकसभा में कृषि कानून निरसन विधेयक पारित होने पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिन 700 किसानों की मृत्यु हुई उनको ही इस बिल के वापस होने का श्रेय जाता है। MSP भी एक बीमारी है। सरकार व्यापारियों को फसलों की लूट की छूट देना चाहती है।

Shanti Kumari
  • Nov 29 2021 1:25PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 19 नवम्बर को तीन कृषि कानून वापस करने का ऐलान कर दिया गया था। लेकिन किसान आन्दोलन ख़त्म करने से फिर भी इनकर कर रहे थे।  उनका कहना था कि जब तक कृषि कानून ख़त्म करने की प्रक्रिया पुरी नहीं होगी तब तक आन्दोलन ख़त्म नहीं होगा। साथ ही उन्होंने सरकार के सामने एमएसपी समेत अन्य मांगे भी रख दी जिसपर वे अभी भी अडिग है। बता दें आज कृषि कानून निरस्त करने का विधेयक आज पास हो गया। वाही विपक्ष के हंगामे के वजह बसे राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
लोकसभा में कृषि कानून वापसी बिल पास कर दिया गया है। इस दौरान विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

लोकसभा में कृषि कानून निरसन विधेयक पारित होने पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिन 700 किसानों की मृत्यु हुई उनको ही इस बिल के वापस होने का श्रेय जाता है। MSP भी एक बीमारी है। सरकार व्यापारियों को फसलों की लूट की छूट देना चाहती है।

आपको बता दें लोकसभा में विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को कृषि कानून निरस्त विधेयक 2021 पेश किया और कुछ देर बाद ही इसे पास कर दिया गया। वहीं विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार