सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

क्या पीएम मोदी ही होंगे 2024 में PM पद का चेहरा? और क्या 2025 विधानसभा चुनाव JDU के साथ लड़ेगी BJP? जानें

यहां बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या 2024 के लोकसभा चुनाव में क्या एक बार फिर से पीएम मोदी ही पीएम पद का चेहरा होंगे? और क्या 2025 के विधानसभा चुनाव में BJP JDU के साथ चुनाव लड़ेगी?

Geeta
  • Aug 1 2022 11:42AM

बीजेपी अभी से ही 2024 लोकसभा चुनाव 2024 Lok Sabha Election की तैयारी शुरू कर चुकी है. बीजेपी के सभी नेताओं ने अभी से ही अपनी कमर कस ली है। वहीं यहां बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या 2024 के लोकसभा चुनाव में क्या एक बार फिर से पीएम मोदी ही पीएम पद का चेहरा होंगे? और क्या 2025 के विधानसभा चुनाव में BJP JDU के साथ चुनाव लड़ेगी? सवाल बहुत हैं जिसका जवाब भी हम आपको देंगे....तो चलिए जानते हैं....

2024 में कौन होगा पीएम पद का चेहरा?

आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ही पीएम पद का चेहरा होंगे...जी हां... इस सवाल का जवाब खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिया. दरअसल, बीते रविवार को अमित शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और जीत हासिल करने की दिशा में प्रयास करें।

केन्द्रीय अमित शाह ने कहा कि 2024 में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ही होंगे। इस बात की जानकारी बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने भी दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में गृह मंत्री अमित शाह ने पटना में देशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं संग संकल्प भी लिया।

बीजेपी नेता अरुण सिंह ने बताया कि संयुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बूथ स्तर पर दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) जैसे कमजोर वर्गों के लिए मोदी के राजनीतिक समर्थन को लेकर जन जागरूकता बढ़ाएं।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं से अमृत महोत्सव ( स्वतंत्रता के 75 साल ) के मद्देनजर देशभक्ति की भावना फैलाने के लिए नौ से 12 अगस्त तक, चार दिन समर्पित करें।

अरुण सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से यह भी कहा गया है कि वे 2024 के चुनावों की तैयारी शुरू कर दें और प्रधानमंत्री मोदी की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी सुनिश्चित करें। उन्हें पिछली बार की तुलना में अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य दिया गया है। वंडर वुमेन फेस्ट में बीबा, वेरो मोडा और अधिक जैसे शीर्ष ब्रांडों को 70% तक की छूट पर एक्सप्लोर करें, अब 30 जुलाई तक लाइव, सर्वोत्तम ऑफ़र प्राप्त करने के लिए अभी खरीदारी करें।

अरुण सिंह ने कहा कि शाह ने कार्यकर्ताओं से आम लोगों को अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और ओबीसी को केंद्रीय कैबिनेट में अब तक का सबसे बेहतर प्रतिनिधित्व जैसे तथ्यों से अवगत कराने के लिए भी कहा। ग्रामीण पृष्ठभूमि के लोगों का प्रतिनिधित्व भी बढ़ गया है।

सिंह ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचन का जिक्र करते हुए कहा अमित शाह ने इस बात पर जोर दिया कि बीजेपी समाज के सभी वर्गों के हितों का प्रतिनिधित्व करने में विश्वास करती है। वंचितों को आखिरकार उनका हक मिल रहा है, इसके लिए मोदी जी को धन्यवाद। एक आदिवासी महिला शीर्ष संवैधानिक पद पर पहुंच गई हैं।

क्या 2025 विधानसभा चुनाव JDU के साथ लड़ेगी BJP?

अरुण सिंह सिंह ने कहा कि इस बैठक में केरल, तमिलनाडु, मिजोरम और मेघालय जैसे दूर-दराज के राज्यों सहित देश भर से 600 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि बीजेपी गठबंधन धर्म में विश्वास करती है। हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू (JDU) के साथ गठबंधन में आम चुनाव और 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार