सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

सदन में विपक्ष पर जमकर बरसे योगी.. अपराधियो के सपा से संबंध पर जमकर लगाई क्लास..

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज विधानसभा में आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते समय समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे।

रजत के.मिश्र , Twitter - rajatkmishra1
  • Mar 3 2021 4:32PM

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज विधानसभा में आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते समय समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे। विधानसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हाथरस में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में आरोपी समाजवादी पार्टी से सम्बन्धित निकला है आखिर किसी भी अपराध में शामिल अपराधी का संबंध सपा से ही क्यों होता है। उन्होंने कहा कि हाथरस का मुख्य आरोपी गौरव आज सपा की होने वाली रैली का मुख्य हिस्सा है जिसके पोस्टर उसी आरोपी द्वारा लगाए गए हैं।

फरार आरोपी पर सरकार ने घोषित किया है 1 लाख का इनाम -
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही हाथरस हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने का आदेश दे  दिया था। मुख्य आरोपी गौरव सौंगरा पर पुलिस ने 1 लाख रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया है इसके साथ ही गौरव के अन्य 2 साथियों पर भी 25-25 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है। गौरव की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मृतक की पुत्री ने चार नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। 

क्या था मामला -

 सोमवार को खेत में आलू की खोदाई करवा रहे किसान की गौरव और उसके साथियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह हत्या करीब ढाई साल पुराने मामले की रंजिश के चलते की गई थी। गौरव ने किसान अम्बरीश के घर में घुसकर उसकी बेटी से छेड़छाड़ की जिस मामले को गौरव को जेल भी जाना पड़ा था।अब गौरव उस मुकदमे को वापस लेने और उनकी छोटी बेटी से शादी करने के लिए दबाव बना रहा था।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार