सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

हॉस्टल में घुसकर लड़कियों से अंतर्वस्त्र काटने वाला सिरफिरा गिरफ्तार

पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है जो हॉस्टल में जाकर लड़कियों के अंडरगर्मेंट्स काटता था

Sagar Kumar
  • Jul 26 2020 10:40PM

 पुलिस ने ऐसे सिरफिरे को पकड़ा है, जो हॉस्टलों में घुसकर लड़कियों के अंतर्वस्त्र काटता था। कई लड़कियों और किशोरियों से अश्लील हरकतें कर भाग जाता था। आरोपित एक बड़ी इमारत का सुरक्षाकर्मी है। उसे रहवासियों ने 15 वर्षीय लड़की के साथ अश्लील हरकत और चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा है। विजय नगर थाना पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपित का नाम श्रीकांत चतुर्वेदी निवासी खमरिया सतना है। फिलहाल वह विजय नगर में रह रहा था। आरोपित शुक्रवार रात रवि जागृति नगर निवासी रवि मेवाड़ा के घर में घुस गया और सामान चुराने लगा। जैसे ही मेवाड़ा ने उसे ललकारा किचन से कैंची व दरांती उठाकर मारने की कोशिश की।

पूरे घरवाले जाग गए और शोर मचाकर रहवासियों को बुला लिया। उसे घर में बंद कर लिया और लोगों की मदद से पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसी बीच गुरुनगर निवासी एक व्यक्ति भी थाने पहुंचा और बताया कि श्रीकांत 17 जून को तड़के करीब 4 बजे उनके घर में घुसा था। उसने 15 वर्षीय लड़की के साथ अश्लील हरकत की और भाग गया।

इससे पुलिस का शक गहराया और सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह लंबे समय से हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। विजय नगर, भाग्यश्री कॉलोनी, शीतल नगर, मालवीय नगर, गुरुनगर, रवि जागृति नगर में रहने वाली लड़कियों के कमरों में घुस जाता था। उनके सलवार सूट, बेडशीट, कपड़े, अंतर्वस्त्र काट देता था। कई बार वह उनसे अश्लील हरकतें कर भाग जाता था।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार