सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

जो भी राम का विरोध करता है उसे सत्ता से जाना पड़ता है: योगी

बंगाल चुनाव में बतौर स्टार प्रचारक भाजपा की तरफ से प्रचार कर रहे सीएम योगी ने बांकुरा की जनसभा में ममता को राम विरोध से बचने की सलाह दी

रजत के. मिश्र Twitter- rajatkmishra1
  • Mar 16 2021 3:41PM

हमारे जीवन से कोई राम को अलग नहीं कर सकता। जो राम से हमें अलग करने का प्रयास करेगा उसे सत्ता से वंचित होना पड़ेगा। ममता दीदी ने राम का विरोध करके तय कर लिया है कि अब बंगाल की जनता उन्हें बर्दाश्त नहीं करेगी। वे पहले भी ऐसा करती रही हैं" ये बातें आज सीएम योगी आदित्यनाथ बंगाल के बांकुरा में कहीं। वह बंगाल चुनाव में भाजपा के बतौर स्टार प्रचारक यहां पहुचे हैं।

उन्होंने कहा, बंगाल के लोगों की पीड़ा ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली है। भाजपा इसका समाधान करने आई है। टीएमसी की गुंडागर्दी और अराजकता लंबे समय तक नहीं चल पाएगी। 2 मई के बाद टीएमसी सरकार की विदाई सुनिश्चित है। 

टीएमसी के गुंडे कानून को नहीं मानते। 2 मई के बाद जब भाजपा की सरकार आएगी तो इन गुंडों को चुन चुनकर सजा दिलवाई जाएगी। अभी भी सत्ता का दुरुपयोग रुक नहीं रहा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को जगह-जगह इस सभा में आने से रोका जा रहा है।

सीएम योगी ने ममता पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि ममता दीदी से कहना चाहता हूं कि राम का विरोध मत करिए। जिसने भी राम का विरोध किया है उसे सत्ता से पदच्युत होना पड़ता है। बंगाल की जनता जय श्रीराम बोल रही है।उत्तर प्रदेश में भी विरोधी सरकार थी..अब नही रही। राम हमारी प्रत्येक श्वांस में बसे हैं।

सीएम योगी यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में बीजेपी इसलिए जरूरी है क्योंकि जहां भी हमारी सरकारें हैं, डबल इंजन के साथ हम विकास कार्य कर रहे हैं। 4 वर्ष के अंदर यूपी में 30 मेडिकल कॉलेज बन रहे  हैं। हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर हमने मजबूत किया। ये काम बंगाल में भी हो सकता था, लेकिन कांग्रेस टीएमसी,कम्युनिस्टों ने नही किया।

हम जो कहते हैं,वो करके दिखाते हैं। हमने कहा था एक देश मे दो निशान,दो विधान, दो प्रधान नही चलेगे। आपने देख लिया हमने धारा 370 खत्म करके एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने का कार्य किया है। यही काम अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माणक लिए भी किया है। अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार