सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

2024 में हम रहें या न रहें, 2014 वाले नहीं रहेंगे - शपथ लेने के बाद नीतीश ने बीजेपी पर साधा निशाना

नीतीश कुमार ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, जिनको लगता है विपक्ष खत्म हो जाएगा, तो हम लोग तो आ ही गए हैं विपक्ष में। दरअसल नीतीश कुमार ने आज आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने दूसरी बार उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

Raj Mahur ( @the_rajmahur )
  • Aug 10 2022 4:32PM
बिहार के 8वें मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने एक बार फिर शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा- हम रहें न रहें लेकिन जो 2014 में आए वो 2024 में नहीं रहेंगे। नीतीश कुमार ने बीजेपी पर पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने आगे कहा कि 2015 में जब हम महागठबंधन में लड़े थे तो सीटों की क्या स्थिति थी और 2020 में चुनाव लड़े तो क्या स्थिति रही, ये तो सबके सामने है। हमने जो भी निर्णय लिया है, अपने पार्टियों के साथियों के साथ लिया है। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि हम निश्चित तौर पर विपक्ष को मजबूत करेंगे। 

नीतीश कुमार ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, जिनको लगता है विपक्ष खत्म हो जाएगा, तो हम लोग तो आ ही गए हैं विपक्ष में। दरअसल नीतीश कुमार ने आज आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने दूसरी बार उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

नीतीश कुमार ने कहा, हमारी पार्टी के लोगों से पूछ लीजिए की क्या सबकी स्थिति हुई। मैं 2020 में मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहता था, लेकिन मुझ पर दबाव बनाया गया कि आप संभालिए। बाद के दिनों में जो कुछ भी हो रहा था, सब देख रहे थे। हमारी पार्टी के लोगों के कहने पर हम अलग हुए। राजग गठबंधन के 2005 में विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद उन्होंने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद संभाला। इसके बाद 2010 में राजग ने पांच साल बाद विधानसभा चुनाव में उनके नेतृत्व में शानदार जीत हासिल की और कुमार तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार