सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

क्या छत्तीसगढ़ में आगे बढ़ाई जाएगी लॉकडाउन? पढ़िए रिपोर्ट

राजधानी में 21 सितंबर की रात 9 बजे से लॉकडाउन लागू है। जो 28 सितंबर तक लागू रहेगा।

योगेश मिश्रा, छत्तीसगढ़ ब्यूरो- 9329905333
  • Sep 26 2020 4:20PM

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है।

 

 

कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए राजधानी रायपुर सहित अन्य जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है।

 

 

राजधानी में 21 सितंबर की रात 9 बजे से लॉकडाउन लागू है। जो 28 सितंबर तक लागू रहेगा।

 

 

दूसरी ओर अब सरकार लॉकडाउन की अवधी बढ़ाने या फिर खोलने को लेकर चर्चा के लिए 28 तारीख को समीक्षा बैठक बुलाई है।

 

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने जानकारी दी कि लॉकडाउन की अंतिम तारीख़ 28 सितम्बर है।

 

 

इस दिन लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने या फिर नहीं बढ़ाने को लेकर समीक्षा बैठक की जाएगी।

 

फिलहाल उम्मीद जताई जा रही है कि सख्त लॉकडाउन से कोरोना की चेन टूटेगी।

स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। 2942 नए मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं, 710 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और 11 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

 

 

मिले कुल 2942 मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 98565 हो गई है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार