सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

हाई सिक्यॉरिटी नंबर प्लेट (HSRP) लगवानी है तो क्या करे जानिए

अगर आपको वाहन में हाई सिक्यॉरिटी नंबर प्लेट लगवानी है और कैसे क्या करना है इसकी जानकारी नहीं है तो परिवहन विभाग में बनी हेल्प डेस्क से मदद ले सकते हैं।

Anchal Yadav
  • Feb 13 2021 1:27PM
अगर आपको वाहन में हाई सिक्यॉरिटी नंबर प्लेट (HSRP) लगवानी है और कैसे क्या करना है इसकी जानकारी नहीं है तो परिवहन विभाग में बनी हेल्प डेस्क से मदद ले सकते हैं। एआरटीओ ने बताया कि हेल्प डेस्क पर बैठी टीम डिटेल से जानकारी देगी। बता दें कि सभी वाहनों में हाई सिक्यॉरिटी नंबर प्लेट लगवाना 15 अप्रैल 2021 तक अनिवार्य है। 15 के बाद ऐसे वाहनों के चालान कटेंगे।
रेकॉर्ड के अनुसार गौतमबुद्धनगर में अभी 5 से 8 लाख वाहन घूम रहे हैं, जिन पर प्लेट नहीं है। इनमें 5 लाख ऐसे हैं जो कि जिले के परिवहन विभाग में ही पंजीकृत हैं और अन्य हैं जो कि प्रदेश के दूसरे जिलों में पंजीकृत हैं। वहीं हाई सिक्यॉरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए केवल ऑनलाइन बुकिंग ही होगी, लेकिन करीब 60-70 फीसदी लोग ऐसे हैं जो कि जो ज्यादा कंप्यूटर फ्रेंडली नहीं हैं वह हेल्प डेस्क से मदद ले सकते हैं।गौतमबुद्धनगर के एआरटीओ एके पांडे ने बताया, 'हमारे कैंपस में पब्लिक को विभिन्न प्रकार की जानकारी देने के लिए काउंटर पहले से हैं, अब उस पर हाई सिक्यॉरिटी नंबर प्लेट से संबंधित जानकारी भी ली जा सकेगी। टीम को निर्देश दिया गया है, जिन लोगों को नहीं पता कि इसे कैसे लगवाना है। कैसे बुकिंग करानी है वे हमारे से मदद ले सकते हैं।'यूपी में सभी नई और पुरानी गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोडेड स्टिकर लगाना जरूरी है। अप्रैल 2012 से जो भी नई गाड़ियां आ रही हैं, उनमें एचएसआरपी लगाई जाती है। वहीं, पुरानी गाड़ियों में भी नंबर प्लेट व स्टिकर लगाना जरूरी है। एचएसआरपी के साथ छेड़खानी नहीं की जा सकती है।
इस नंबर प्लेट में क्रोमियम बेस्ड होलोग्राम होता है और यह होलोग्राम स्टिकर नहीं है। जब प्लेट बनती है तो इस होलोग्राम को प्लेट में फिट किया जाता है। इसे लेजर के जरिए पढ़ सकते हैं। यह नंबर प्लेट मैन्युफैक्चरकर के यहां बनती है। होलोग्राम में एक यूनीक नंबर होता है, जैसे आधार कार्ड है, उसी तरह से यूनीक नंबर होता है। यह नंबर केवल आपकी गाड़ी पर ही है कोई दूसरा नहीं है। लेजर के जरिए कैप्चर कर सकते हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार