सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

सबसे सुरक्षित जगह हिमाचल प्रदेश विधानसभा पर खालिस्तानी झंडा लगा कर चले गए, यह राज्य सरकार और पूरी भाजपा की असफलता है- आप आदमी पार्टी

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आसपास खालिस्तानी झंडे लगने की घटना पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सबसे सुरक्षित जगह हिमाचल प्रदेश विधानसभा पर खालिस्तानी झंडा लगा कर चले गए, यह राज्य सरकार और पूरी भाजपा की असफलता है। एक गुंडे को बचाने में पूरी भाजपा और उनकी सरकारें व्यस्त हैं, तो वो हिमाचल प्रदेश और देश की सुरक्षा कैसे करेंगे?

Alok Jha
  • May 8 2022 7:23PM
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आसपास खालिस्तानी झंडे लगने की घटना पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सबसे सुरक्षित जगह हिमाचल प्रदेश विधानसभा पर खालिस्तानी झंडा लगा कर चले गए, यह राज्य सरकार और पूरी भाजपा की असफलता है। एक गुंडे को बचाने में पूरी भाजपा और उनकी सरकारें व्यस्त हैं, तो वो हिमाचल प्रदेश और देश की सुरक्षा कैसे करेंगे? वहीं, ‘आप’ की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि अगर भाजपा एक विधानसभा को सुरक्षा नहीं दे सकती है, तो आम इंसान को सुरक्षा क्या देगी। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा सिर्फ इसमें व्यस्त है कि गुंडों, लफंगों और दंगाइयों को कैसे बचाया जाए। इसलिए विधानसभा पर जो सुरक्षा होनी चाहिए, वो सुरक्षा नहीं है। वहीं, ‘आप’ के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल विधानसभा परिसर के आसपास खालिस्तानी झंडे लगाना, देश और हिमाचल प्रदेश के लिए शर्म की बात है। भाजपा और पुलिस अपराधियों को बचाने में लगी रहेगी, तो आतंकवादियों को झंडे लगाने से कैसे रोक पाएगी?
 
एक गुंडे को बचाने में पूरी भाजपा और उनकी सरकारें व्यस्त हैं, तो वो हिमाचल प्रदेश और देश की सुरक्षा कैसे करेंगे?- संजय सिंह
 
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आसपास खालिस्तानी झंडे लगने की घटना पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि एक बार फिर यह साबित हो गया है कि पूरी बीजेपी एक गुंडे को बचाने में व्यस्त रहेगी, तो लोगों की सुरक्षा कैसे करेगी। एक गुंडे को बचाने के लिए पूरी बीजेपी और उनकी सरकारें व्यस्त हैं, तो वो हिमाचल प्रदेश और देश की सुरक्षा कैसे करेंगे? विधानसभा सबसे सुरक्षित जगह होता है और खालिस्तानी झंडा लगा के चले गए। इसका मतलब हिमाचल प्रदेश की सरकार और बीजेपी पूरी तरह से फेल साबित हुए हैं। यह घटना हिमाचल प्रदेश के लोगों का अपमान है। यह हिमाचल प्रदेश का इज्जत का मामला है। खालिस्तानी झंडा फहराने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ हिमाचल प्रदेश की बात नहीं है। पहले जब बिहार एक था, तो पटना और रांची में विधानसभा थी। नागपुर और मुंबई में विधानसभाएं थीं। यह तो कई राज्यों की इस तरह से व्यवस्था है कि अलग-अलग जगहों पर विधानसभा के सत्र चलते हैं। इसका मतलब कि विधानसभा है ही नहीं, जयराम ठाकुर जी यह तो और ही हास्यास्पद बात कह रहे हैं। कैबिनेट के एक मंत्री के पास हिंदुस्तान भर में जितने भी घर होते हैं, उसके सभी घरों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होती है। अगर मंत्री के लिए सुरक्षा व्यवस्था होती है, तो विधानसभा के लिए नहीं होगी। जयराम ठाकुर का यह हास्यमक तर्क है। जब जयराम ठाकुर से सुरक्षा नहीं हो पाई तो वो अपने गुनाह को छुपाने के लिए कह रहे हैं कि वहां विधानसभा सत्र नहीं होता है। विधानसभा है, वहां पर कोई तो सत्र चलता है न, इसलिए उसकी सुरक्षा होनी चाहिए।
 
एक सीरियल ऑफेंडर को बचाने के लिए बीजेपी ने रात में हाई कोर्ट खुलवा दिया और गोवा के सीएम मिलने आ रहे हैं, यह दुखद बात है- संजय सिंह
 
संजय सिंह ने तेजिंदर बग्गा को लेकर कहा कि तेजिंदर बग्गा के मामले में मोहाली कोर्ट का जो आदेश है, उसमें साफ तौर पर अरेस्ट वारंट जारी हुआ है। पंजाब की सरकार ने कहा है कि जब हाईकोर्ट की सुनवाई होगी, उस वक्त पूरा मामला सामने रखा जाएगा। भाजपा की इस भागदौड़ और पूरी प्रक्रिया से यह साफ हो गया कि भाजपा एक गुंडे को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। जो व्यक्ति सीरियल ऑफेंडर है। जिसने बंगाल में नफरत और हिंसा फैलाने का काम किया। जिसने सुप्रीम कोर्ट के परिसर में घुसकर एक वकील को मारने का काम किया। जिस व्यक्ति ने पंजाब में नफरत फैलाने का काम किया। दिल्ली में कई मामले उसके ऊपर दर्ज हैं। ऐसा सीरियल ऑफेंडर को बचाने के लिए बीजेपी ने रात में हाई कोर्ट खुलवा दिया। यह बड़ी हास्यास्पद बात है। बड़ी दुखद बात है और बहुत पीड़ादायक है कि बीजेपी इस तरह का काम कर रही है। कभी हाथरस कांड में गैंग रेप करने वालों के साथ खड़ी हो जाती है। कभी उन्नाव कांड में बलात्कारियों के साथ खड़ी हो जाती है। कभी लखीमपुर में किसानों और पत्रकार की हत्या करने के साथ खड़ी हो जाती है। कभी कठुआ में 8 साल के बच्ची की बलात्कार करने वालों के समर्थन में 3-3 मंत्री हाथ में तिरंगा लेकर निकलते हैं और अब एक सीरियल ऑफेंडर के पक्ष में गोवा का सीएम मिलने आ रहा है। 
 
भाजपा के लोग पुलिस के दुरुपयोग की बात कर रहे हैं, जिन्होंने जांच एजेंसियों को अपनी कठपुतली बना कर रखा है- संजय सिंह
 
एक सवाल के जवाब में राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि अंसार का फोटो देखिए कौन है? कुलदीप सिंह सेंगर कौन है? कौन हैं गैंगरेप के समर्थन में रैली करने वाले लोग? बलात्कारियों के समर्थन में 3-3 मंत्री कठुआ में निकले थे। चार किसान और एक पत्रकार की मंत्री की गाड़ी से कुचल कर हत्या हो जाती है और अभी भी वो देश का गृह राज्य मंत्री बना हुआ है। इसके बाद भी ये लोग पुलिस के दुरुपयोग की बात कर रहे हैं और रोना रो रहे हैं। भाजपा पुलिस के दुरुपयोग पर जब बोलती है, तब लगता है कि डाकू गब्बर सिंह अहिंसा पर उपदेश दे रहा है। सीबीआई का छापा मुख्यमंत्री केजरीवाल के दफ्तर पर, सीबीआई का छापा उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ऊपर, सीबीआई का छापा स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के ऊपर, सीबीआई और ईडी का छापा सारे मंत्रियों के ऊपर पड़ा। हमारे 35 एमएलए को गिरफ्तार किया गया। अपमानित करके और घसीट कर उनको जेल में डाला गया। सोमनाथ भारती के कुत्ते को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने 40 पुलिस वाले भेजे थे। यह इनकी असलियत है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब तक मेरे ऊपर 9 मुकदमा किया है। मेरे पर राष्ट्रद्रोह का आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश में पार्टी का दफ्तर बंद करा दिया। पत्नी घर पर थी, पुलिस भेज कर घर पर धमकवाया और 150 पुलिस वालों के साथ सीतापुर में मुझे गिरफ्तार किया गया। यह लोग पुलिस के दुरुपयोग की बात कर रहे हैं। जिन्होंने जांच एजेंसियों को अपनी कठपुतली बना कर रखा है, जिन्होंने हिंदुस्तान को बर्बाद करने का ठेका ले रखा है, ये हमें शिक्षा देंगे।
 
भाजपा को शर्म आनी चाहिए कि उनकी सरकार होते हुए भी हिमाचल प्रदेश की विधानसभा पर खालिस्तानी झंडे लग जाते हैं- आतिशी
 
हिमाचल प्रदेश की विधानसभा के गेट पर खालिस्तानी झंडा लगने के मामले पर आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं विधायक आतिशी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार है। भाजपा को शर्म आनी चाहिए कि उनकी सरकार होते हुए भी ऐसा कैसे हो जाता है कि हिमाचल प्रदेश की विधानसभा, जो भारत की संप्रभुता का प्रतिक है, वहां पर खालिस्तानी झंडे लग जाते हैं। हिमाचल ही नहीं, किसी भी राज्य की विधानसभा इस देश की संप्रभुता का प्रतिक है। अगर भाजपा एक विधानसभा को सुरक्षा नहीं दे सकती है, तो आम इंसान को सुरक्षा क्या देगी। हमारा मानना है कि भाजपा के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को इस्तीफा देना चाहिए या भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री पद से हटाना चाहिए। आज यह स्थिति आ गई है कि खालिस्तानी झंडे एक राज्य की विधानसभा पर लग जाते हैं। लेकिन ऐसी स्थिति क्यों आई है। ऐसी स्थिति इसलिए आई है, क्योंकि भाजपा उपर से लेकर नीचे तक सिर्फ इसी में व्यस्त है कि गुंडों, लफंगों, दंगाइयों को कैसे बचाया जाए। इसलिए जो पुलिस फोर्स को विधानसभा की संप्रभुता को बचाना चाहिए, जो वहां पर सुरक्षा देनी चाहिए, वो सुरक्षा मौजूद नहीं है। लेकिन जब भाजपा के गुंडों को अरेस्ट करने की बात आती है, तो दो-दो राज्यों की पुलिस एक गुंडे को बचाने में लग जाती है। 
 
अगर सीएम जयराम ठाकुर को पता चल गया है कि यह हरकत किसने की है, तो हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने अभी तक किसी को अरेस्ट क्यों नहीं किया?- आतिशी
 
एक सवाल के जवाब में विधायक आतिशी ने कहा कि हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर को जवाब देना चाहिए कि इस पूरे प्रकरण को हुए कई घंटे हो गए हैं और अभी तक हिमाचल की पुलिस ने क्या किया है? क्या हिमाचल की विधानसभा पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगे हुए हैं? क्या वो सीसीटीवी कैमरा से देख नहीं सकते हैं कि ऐसी हरकत किसने की है। अगर सीएम जयराम ठाकुर को पता चल गया है कि यह हरकत किसने की है, तो हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने किसी को अरेस्ट क्यों नहीं किया है। हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने अभी तक किसी को अरेस्ट इसलिए नहीं किया है, क्योंकि भाजपा का एक ही काम है, गुंडागर्दी करना और अपने गुंडों को बचाना। अगर भाजपा की राज्य सरकारों और उनकी पुलिस को गुंडों को बचाने से फुर्सत मिले, तब तो वो जाकर हमारी देश की संप्रभुता को बचााएंगे। लेकिन उसके लिए भाजपा के पास समय नहीं है। जयराम ठाकुर जी को शर्म आनी चाहिए कि उनके मुख्यमंत्री रहते हुए अगर खालिस्तानी झंडा हिमाचल प्रदेश की विधानसभा पर लग सकता है, तो उन्हें तुरंत अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। 
 
हिमाचल प्रदेश की आबरू लूट गई और भाजपा की राज्य सरकार सोती रही, मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा देकर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए- सौरभ भारद्वाज
 
आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल विधानसभा परिसर के आसपास खालिस्तानी झंडे लगाना, देश और हिमाचल प्रदेश के लिए शर्म की बात है। पूरी की पूरी भारतीय जनता पार्टी एक गुंडे को बचाने में लगी है। देश में दो बार अदालत आधी रात को खोले गए। एक बार आतंकवादी अफजल गुरु को बचाने के लिए और दूसरी बारे सांप्रदायिक दंगे कराने के कई मामले में आरोपी को बचाने के लिए भाजपा ने आधी रात को अदालत के दरवाजे खुलवाए। भाजपा और पुलिस इस तरह के अपराधियों को बचाने में लगी रहेगी, तो आतंकवादियों को झंडे लगाने से कैसे रोक पाएगी। खालिस्तानियों में आज इतनी हिम्मत हो गई है कि हिमाचल प्रदेश के विधानसभा के ऊपर सैकड़ों झंडे लगा दिए। क्या सरकार और हिमाचल की पुलिस सो रही थी। विधानसभा के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा इंतजाम होते हैं। पूरे राज्य के इज्जत आबरू विधानसभा के अंदर तय होती है। हिमाचल प्रदेश की आबरू लूट गई और भाजपा की राज्य सरकार सोती रही। हिमाचल प्रदेश की कमजोर और लचर सरकार को तुरंत इस्तीफा देकर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। एक सवाल के जवाब में सौरभ भारद्वाज ने कहा कि तेजिंदर बग्गा सिखों के हमदर्द नहीं है। क्योंकि जब सिखों की पगड़ी उछाली जा रही थी, भाजपा द्वारा सिंघु बॉर्डर पर बैठे किसानों को खालिस्तानी बताया जा रहा था, तब तेजिंदर सिंह बग्गा ने कुछ नहीं बोला। किसी धर्म के अंदर पैदा हो जाने से कुछ नहीं होता है। जब तक उस धर्म के लिए इंसान खड़ा ना हो, उस धर्म को माने नहीं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार