सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

सचिव द्वारा जिला कारागार का किया गया साप्ताहिक निरीक्षण

सचिव द्वारा जिला कारागार का किया गया साप्ताहिक निरीक्षण।

Indresh Chauhan Twitter @IndreshSTV
  • May 7 2022 10:09PM
संत कबीर नगर 07 मई 2022(सू0वि0)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संत कबीर नगर के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश लक्ष्मी कान्त शुक्ल के निर्देशानुसार आज दिनाँक 07-05-2022 जिला कारागार सन्त कबीर नगर का प्राधिकरण के सचिव हरिकेश कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। विवरणी के अनुसार कुल 498 बन्दी निरुद्ध हैं जिनमें 100 सिद्धदोष बन्दी, 397 विचाराधीन बन्दी एवं 01 एन0एस0ए0 बन्दी सम्म्लित हैं। इनमें 25 अल्प वयस्क भी शामिल हैं। सभी बंदियों से बैरक में जाकर एक-एक करके बात-चीत की गयी। कुछ के द्वारा बताया कि उनकी जमानत हो गयी है किंतु अभी रिहाई नही आई है। जेल के चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। चिकित्सालय में 16 बंन्दी भर्ती थे। बन्दी रामकेवल यादव को सांस लेने एवं पेट दर्द की समस्या है। उसका पुत्र हरिशंकर भी रीढ़ की हड्डी में दर्द के कारण भर्ती हैं। दोनों ही बन्दी सजायाफ्ता हैं जिसमें राम केवल की जमानत मा0 उच्च न्यायालय से हो चुकी है किंतु अभी तक रिहाई नहीं हो पायी है। बन्दी टपारनाथ वृद्धावस्था के कारण भर्ती हैं। फार्मासिस्ट द्वारा बताया गया कि सभी को आवश्यक उपचार दिए जा रहें हैं। अन्य किसी बन्दी द्वारा कोई समस्या नहीं बतायी गयी। अल्पवयस्क बन्दियों द्वारा जेल में कोई मनोरंजन का साधन ना होने की बात कही गयी, इस संबंध में अधीक्षक को टी0वी0 लगवाने तथा योग एवं अन्य खेल के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही जेल में विधिक जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया। निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक जी0आर0 वर्मा,उप कारागार कमल नयन सिंह,डा.वरुणेश फार्मासिस्ट डी0पी0 सिंह, जेल वार्डर सिद्धार्थ व देवेश तथा परा विधिक स्वयं सेवक रिंकू चौहान मौजूद रहे। यह जानकारी प्राधिकरण के सचिव हरिकेश कुमार द्वारा दी गयी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार